Birth Certificate : अपने मोबाइल फोन से मात्र 5 मिनट में घर बैठे बनाए जन्म प्रमाण पत्र

आज की Post में हम बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी आप सभी के साथ साझा कर रहे है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप इसे घर बैठकर भी मात्र 5 मिनट में अप्लाई कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र इस समय सभी के लिए जरूरी दस्तावेज हैं जो की पहचान और नागरिकता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। 1 अक्टूबर 2003 से बर्थ सर्टिफिकेट को आधार कार्ड की तरह ही एक जरूरी दस्तावेज के रूप में मान्यता मिल गई है। पहले इसे महत्वपूर्ण नही माना जाता था लेकिन आज इसकी महत्ता बहुत अधिक बढ़ गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र लाभार्थी को 15 से 20 दिनों के अंदर प्राप्त हो ही जाता है।

आपको बता दे कि अगर आपके बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में हुआ है तो उसका बर्थ सर्टिफिकेट अस्पताल में ही बन जाता है सरकारी अस्पताल इसके लिए अधिकृत रहता है लेकिन यदि प्राइवेट हॉस्पिटल में जन्म हुआ है तो आप इसके लिए 21 दिनों के भीतर अप्लाई कर सकते हैं और सर्टिफिकेट भी बनवा सकते हैं हालांकि आप इसे 21 दिनों के बाद भी बनवा सकते हैं। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी हो गया है , क्योंकि बच्चों का जो आधार कार्ड बनाने , स्कूल में एडमिशन करवाने, सरकारी नौकरी में आवेदन करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खाता खुलवाने, विवाह के समय आयु के प्रमाण के लिए, मतदाता सूची में नामांकन के लिए सभी में जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। जो आपके पास होना बेहद जरूरी है।

सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान बना दिया है। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र सभी कार्यों में जरूरी होने के कारण इसे बनवाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में कर दी गई है। ऑनलाइन बनाने के लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर नही काटने होंगे बल्कि ऑफलाइन के लिए आपको कई बार दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया क्या है ? 

1) सबसे पहले जन्म प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 

2) इसके बाद आपको होम पेज पर साइन अप ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3) इसके बाद सामान्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है इसके बाद आपके ईमेल आईडी पर प्राप्त लिंक की सहायता से यूजर आईडी और पासवर्ड बना लेने हैं।

4) इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वापस लॉगिन कर लेना है।

5) इसके बाद आपको बर्थ रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिससे बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई करने का फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा इसके बाद आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।

6) इसके बाद आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें 

7) इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है फिर इस फॉर्म में दिए गए रजिस्ट्रार के एड्रेस पर जाकर फॉर्म और दस्तावेज जमा करवाने हैं व इसकी रसीद प्राप्त करनी होगी 

8) इसके बाद रजिस्ट्रार द्वारा जानकारी वेरीफाई करने के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है।

सभी राज्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र यहाँ से बनाए Click Here To Apply & Download
राजस्थान के लिए जन्म प्रमाण पत्र यहाँ से बनाए Click Here To Apply & Download
हरियाणा के लिए जन्म प्रमाण पत्र यहाँ से बनाए Click Here To Apply & Download
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Download Our App